मेरठ: नीले ड्रम हत्याकांड में आज आएगा कोर्ट का फैसला
उत्तर प्रदेश के मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी ‘नीले ड्रम केस’ में आज, 30 सितंबर 2026 को जिला अदालत फैसला सुनाएगी। इस मामले में सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला आरोपी हैं। दोनों के खिलाफ चली सुनवाई और अंतिम बहस पूरी हो चुकी है, अभियोजन पक्ष के अनुसार, सौरभ की हत्या के बाद उसके शव को नीले ड्रम में छिपाने की कोशिश की गई थी। मामले में अभियोजन की ओर से 22 गवाह पेश किए गए और अदालत के सामने कई परिस्थितिजन्य एवं अन्य साक्ष्य रखे गए। अभियोजन पक्ष ने आरोपियों के लिए अधिकतम सजा की मांग की है।

आज अदालत पहले यह तय करेगी कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप सिद्ध होते हैं या नहीं। दोष सिद्ध होने की स्थिति में अदालत सजा के बिंदु पर आगे निर्णय लेगी,इस बहुचर्चित मामले के फैसले पर सौरभ राजपूत के परिवार के साथ-साथ पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।













