• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

भारतीय सिनेमा जगत के सबसे प्रभावशाली नायकों में शुमार हैं अमिताभ बच्चन

संवाददाता, इमरान बेग कैमरामैन इकरार अहमद by संवाददाता, इमरान बेग कैमरामैन इकरार अहमद
October 12, 2023
in Latest News, नॅशनल
0
भारतीय सिनेमा जगत के सबसे प्रभावशाली नायकों में शुमार हैं अमिताभ बच्चन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारतीय सिनेमा जगत के सबसे प्रभावशाली नायकों में शुमार हैं अमिताभ बच्चन

रिपोर्ट – शांतनु कुमार सिंह

जिला – पटना

नयी दिल्ली, मुंबई,पटना ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) कला-संस्कृति प्रकोष्ठ ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन 11 अक्टूबर के अवसर पर वर्चुअल संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कलाकारो ने शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि भारतीय सिनेमा जगत के सबसे प्रभावशाली नायकों में अमिताभ बच्चन का नाम शुमार किया जाता है। अमिताभ बच्चन केवल एक अभिनेता नहीं है, वह एक करिश्मा हैं। अमिताभ बच्चन की लार्जर दैन लाइफ इमेज है।अमिताभ बच्चन ने अपनी दमदार आवाज और शानदार अभिनय से न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी लाखों-करोड़ों दर्शकों के दिलों में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है।पांच दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में अमिताभ बच्चन ने सैकड़ों सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है।अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा जगत के सर्वाच्च सम्मान दादा साहब फाल्के, पद्श्री,पदभूषण,पद्मविभूषण राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्म फेयर पुरस्कार समेत कई सम्मान से सम्मानित किया गया है।अमिताभ बच्चन को फिल्मजगत का ‘महानायक’ यूं ही नहीं कहा जाता है,उनकी दमदार मौजूदगी बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक हर जगह बरकरार है।
जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन ने कहा,अमिताभ बच्चन सिनेमा के इतिहास में सबसे महान और सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं।
अमिताभ बच्चन की शानदार अभिनय प्रतिभा का हर कोई मुरीद है। अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है।अमिताभ बच्चन ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपने दमदार अभिनय के द्वारा दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने फिल्मों में दमदार अभिनय, किरदार और आइकॉनिक डायलॉग लोगों के जरिये लोगों के दिलों दिमाग में बसे हैं।अमिताभ बच्‍चन ना केवल हिंदुस्तान बल्कि दुनिया के कई देशों में दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के अवसर वर्चुअल संगीतमय कार्यक्रम को जीकेसी कला- संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष पवन सक्सेना और राष्ट्रीय महासचिव सचिव श्रीमती शिवानी गौर ने होस्ट किया। इस अवसर बिहार,मध्य प्रदेश, राजस्थान,महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ,नयी दिल्ली, ईटली से नामचीन कलाकारों ने प्रस्तुति दी। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में प्रिया मल्लिक, डा. मृणालिनी अखौरी,शालिनी श्रीवास्तव,जुबिन सिन्हा,मनीष श्रीवास्तव,आनंद सिन्हा, सावेरी वर्मा,कुमार संभव,नवीन श्रीवास्तव, प्रेम कुमार,,डा. आनंदिता सिन्हा ,आशीष सक्सेना शांतनु गौर, नितीन वर्मा,विजेता सिन्हा,राकेश अम्बष्ठ, हिमांशु शेखर और इशान निगम शामिल हुये। कार्यक्रम के संचालन में डिजिटल-कम्युनिकेशन सेल के ग्लोबल महासचिव सौरभ श्रीवास्तव और राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। धन्यवाद ज्ञापन कला-संस्कृति प्रकोष्ट के राष्ट्रीय सह प्रभारी दीप श्रेष्ठ ने दिया।इस अवसर पर जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष आनंद सिन्हा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शुभ्रांशु श्रीवास्तव, दुबई के अध्यक्ष मितेश कर्ण, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक अविरल,सौमिका श्रीवास्तव, अनिल कुमार दास,डा. रंजन कुमार,
सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी डा. नम्रता आनंद,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा,दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ,बिहार के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश महान, कर्नाटक के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नितेश रजन समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुये।

Previous Post

SMART ITBOX: A Decade of Excellence in Digital Solutions

Next Post

 पूर्व विधायक ने सैनिक की मां को किया सम्मानित

संवाददाता, इमरान बेग कैमरामैन इकरार अहमद

संवाददाता, इमरान बेग कैमरामैन इकरार अहमद

Next Post
 पूर्व विधायक ने सैनिक की मां को किया सम्मानित

 पूर्व विधायक ने सैनिक की मां को किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0

इटावा में देरी से दस्तक देती सर्दी, रात ढलते ही कड़कती ठंड ने दिखाया रुख

December 5, 2025
युवक और युवती गिरफ्तार 30 लाख के आभूषण बरामद

युवक और युवती गिरफ्तार 30 लाख के आभूषण बरामद

December 5, 2025
Etawah news

इटावा मे बढ़ती सर्दी के कारण हुई बंदरों की मौत

December 5, 2025
रिश्तों पर लगा दाग, मामी के घर से भांजी ने कराई 30 लाख की सनसनीखेज चोरी, पुलिस ने प्रेमी सहित किया गिरफ्तार

रिश्तों पर लगा दाग, मामी के घर से भांजी ने कराई 30 लाख की सनसनीखेज चोरी, पुलिस ने प्रेमी सहित किया गिरफ्तार

December 5, 2025

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7