लखनऊ के अलीगंज से पति की हत्या की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने अपने प्रेमी सिपाही के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी। आरोप है कि इस साजिश को अंजाम देने के लिए छह लाख रुपये की सुपारी भी दी गई थी।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम संबंध और आपसी विवाद को साजिश की वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
इस पूरे मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि पूछताछ में इस साजिश से जुड़े और कौन-कौन से राज सामने आते हैं।














