मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य बरात धूमधाम से निकाली गई
भरथना: मनोहारी झांकियों के साथ भगवान श्री राम की भव्य बारात नगर भ्रमण को निकाली गई आपको बताते चलें गुरुवार की शाम क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर न० राजा गांव के सामने से श्री रामलीला कमेटी रजि० भरथना के तत्वाधान में भगवान श्रीराम की बारात को बतौर अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी ने कमेटी के अध्यक्ष रोहित यादव आदि की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर भगवान श्री राम के दरबार की पूजा अर्चना कर नगर भ्रमण को रवाना किया

बारात में प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न भगवान शंकर, श्री गणेश, माँ दुर्गा समेत एक दर्जन से अधिक देवों की मनोहारी झांकियां के दर्शन को सड़क के दोनों ओर भक्तों की भीड़ एकत्रित रही जहां लोगों ने श्रीराम के दरबार की पूजा अर्चना कर पुष्प वर्षा की राम बारात नगर के जवाहर रोड, ओवरब्रिज, यादव नगर, मोतीगंज, आजाद रोड, गिरधारीपुरा, बालूगंज आदि प्रमुख मार्गो से बैंड बाजों के साथ निकाली गई

इस दौरान कमेटी वरिष्ठ संरक्षण सत्य प्रकाश यादव, के.के.यादव, विनोद यादव, विपिन यादव,सुनील यादव,अरविंद भदौरिया, प्रदीप पोरवाल,नवेश यादव, सभासद टिंकू यादव, रेनु यादव, संजीव यादव, कोषाध्यक्ष निलेश त्रिपाठी, महामंत्री विनोद कुमार गोस्वामी, उपाध्यक्ष अजय तिवारी गब्बू, उपाध्यक्ष गणेश कौशल, बृजपाल सिंह जादौन, गिरीश शुक्ला, रजत कठेरिया, रामौतार गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे














