• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत 13 हजार कुपोषित बच्चों को लाभान्वित किया गया

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
September 1, 2022
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp
  1. मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत 13 हजार कुपोषित बच्चों को लाभान्वित किया गया[mks_separator style=”solid” height=”2″]

शिवम कुमार तिवारी ब्यूरो सुरजपुर

सुपोषण प्रदर्शन केन्द्र में 6 माह से 3 वर्ष 5 हजार बच्चों एवं 15 से 49 वर्ष की 8 हजार एनीमिक महिलाओं को खिलाया जा रहा है पौष्टिक आहार की खिचड़ी

7 परियोजनाओं में कुल 700 सुपोषण प्रदर्शन केन्द्र का किया जा रहा है संचालन

सूरजपुर/ 01 सितम्बर 2022/ मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों एवं 15 से 49 वर्ष की एनीमिक महिलाओं को लाभान्वित करना है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान 2 अक्टूबर 2019 से प्रारंभ किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य 06 वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से मुक्त करना है, कुपोषण एवं एनीमिया को दूर करने के लिये शासन द्वारा वर्तमान में संचालित योजनाओं में कमी की पहचान कर उसे दूर करना भी योजना का मुख्य उद्देश्य है, अतः 6 माह से 3 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों को भी अतिरिक्त पोषण आहार गरम भोजन, पौष्टिक खिचड़ी के रूप में दिया जाना उचित होगा। आँगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज 6 माह से 3 वर्ष के कुपोषित बच्चों को बढ़ती उम्र में गर्म भोजन की ज्यादा आवश्यकता है, जो उन्हें विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नहीं मिल पा रहा है। आँगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज 6 माह से 3 वर्ष के कुपोषित बच्चों को गर्म भोजन, पौष्टिक खिचड़ी उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है, इस तारतम्य में वर्ष 2019-20 से मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में प्रति परियोजना 100 सुपोषण प्रदर्शन केन्द्रों का चयन कर जिले के 7 परियोजनाओं में कुल 700 सुपोषण प्रदर्शन केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। सुपोषण प्रदर्शन केन्द्र में 6 माह से 3 वर्ष के 5000 बच्चों एवं 15 से 49 वर्ष की 8000 एनीमिक महिलाओं को पौष्टिक खिचड़ी खिलाया जा रहा है। व्यवहार परिवर्तन हेतु पोषण एवं एनीमिया संबंधी अनेक विषयों पर प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। जिले में 0 से 5 वर्ष के कुपोषित बच्चों हेतु स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चों की स्वास्थ्य जाँच के साथ-साथ आवश्यक दवाईयाँ भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 225 स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लगभग 13000 कुपोषित बच्चों को लाभान्वित कराया गया है। जिला सूरजपुर के 3 एनआरसी केन्द्र सूरजपुर, विश्रामपुर एवं भैयाथान में 233 गंभीर कुपोषित बच्चों को भर्ती कराते हुये नियमानुसार लाभान्वित कराया गया है।

Previous Post

मुख्यमंत्री इस्लाम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत हो रहा निःशुल्क चिकित्सा उपचार

Next Post

कलेक्टर ने किया समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

कलेक्टर ने किया समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0

Frumzi Online Casino: Svět nekonečných herních možností

February 14, 2026
कुसमी: जनचौपाल शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव निलंबित एक लाख रुपये लेने का मामला

कुसमी: जनचौपाल शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव निलंबित एक लाख रुपये लेने का मामला

February 13, 2026

Erleben Sie den Nervenkitzel von Kinbet Casino: Eine Welt voller unbegrenzter Gaming-Möglichkeiten

February 12, 2026
कुसमी: अवैध ईंट भट्ठों पर बड़ी कार्रवाई, 5 लाख ईंटें जब्त

कुसमी: अवैध ईंट भट्ठों पर बड़ी कार्रवाई, 5 लाख ईंटें जब्त

February 12, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7