आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोपी को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
डीएफसी रेल लाइन पर मालगाड़ी के सामने कूदकर जान देने के मामले में शिक्षिका के पिता कुलदीप प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी असित यादव निवासी नगला भगे थाना ऊसराहार हाल निवास महादेव नगर कस्बा भरथना के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी असित यादव को शनिवार की दोपहर करीब सवा तीन बजे मोहल्ला कृष्णा नगर चौराहा से गिरफ्तार किया गया
पुलिस टीम निरीक्षक देवेंद्र सिंह प्रभारी थाना भरथना,वरि0उ0नि0 जय सिंह,का0 सोनवीर सिंह














