अनिल कुमार इकदिल
इकदिल। आदर्श नगर पंचायत इकदिल में आयोजित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026 के तहत विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नगर व आसपास क्षेत्र के काफी लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलकर ही एक समरस, सशक्त और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहब किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे देश और मानवता के मार्गदर्शक हैं। वहीं इस दौरान सदर एसडीएम विक्रम सिंह राघव, सीओ सिटी अभय नारायण राय, थाना प्रभारी इकदिल विक्रम सिंह चौहान के साथ भारी पुलिस बल व सभी विभागों के अधिकारीगढ़ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष उदयवीर दोहरे, सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, समीर दोहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गोयल के साथ आसपास क्षेत्र के महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।













