गांव के मिनी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
bharattv24x7
भरथना: युवाओं के लिए खेल अब स्वास्थ्य ही नही कैरियर बनाने में भी मददगार है|समाजवादी सरकार में युवाओ व खेलो को बढ़ावा दिया गया यह बात पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता मनोज यादव बंटी ने क्षेत्र अंतर्गत मेढ़ी दुधी गांव में सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करते हुए कही।

गांव में स्थित मिनी स्टेडियम में श्रीसिद्धनाथ महाराज क्लब द्वारा आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता मनोज यादव बंटी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना से खेलने की सीख देकर हौसला अफजाई की। उद्धघाटन मैच इटावा क्रिकेट क्लब व निगोह क्रिकेट क्लब के बीच हुआ, पहले बल्लेबाजी करते हुए इटावा क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए, जबाब में निगोह क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजो ने 6 विकेट के नुकसान 9.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 134 बनाकर जीत हासिल की, मैच में 31 गेंदों में धमाकेदार 56 रन व गेंदबाजी में तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन करने पर निगोह क्रिकेट क्लब टीम के ऑलराउंडर अवि शाक्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान अंपायरिंग का दायित्व शिवम पाल, छुल्ली दुबे ने निभाया। इस दौरान पूर्व प्रधान रामवीर सिंह, आयोजक प्रिंस तिवारी, विष्णु मिश्रा व आलोक तिवारी आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे। स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ













