• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

घरेलू कलह से आहत अधेड़ महिला ने आम के पेड़ से लटककर दी जान, गांव में मचा हड़कंप

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना ) by Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )
February 11, 2026
in Etawah News, Latest News, उत्तर प्रदेश
0
घरेलू कलह से आहत अधेड़ महिला ने आम के पेड़ से लटककर दी जान, गांव में मचा हड़कंप
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

घरेलू कलह से आहत अधेड़ महिला ने आम के पेड़ से लटककर दी जान, गांव में मचा हड़कंप

भरथना: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समसपुर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर स्थित बगीचे में एक अधेड़ महिला का शव आम के पेड़ से साड़ी के सहारे लटका मिला। महिला का घर घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर बताया जा रहा है। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य व थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। मौके पर पहुंचे मृतका के पुत्र राहुल सविता ने महिला की पहचान अपनी मां रामकांती सविता (50 वर्ष) पत्नी नारायन स्वरूप सविता, निवासी ग्राम समसपुर के रूप में की। राहुल ने बताया कि उनके पिता नारायन स्वरूप अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। मां गांव में अलग मकान में रहती थीं, जबकि वह अपनी पत्नी के साथ गांव के दूसरे मकान में रहते हैं। मंगलवार रात घर में विवाद हुआ था, जिसके बाद उनकी मां नाराज होकर घर से निकल गईं। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह ग्रामीणों से उनके फांसी पर लटके होने की सूचना मिली।

ग्रामीणों के अनुसार मृतका का अपने बेटे राहुल और पुत्रवधू रिंकी से अक्सर विवाद होता रहता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थीं। आशंका जताई जा रही है कि घरेलू तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि कुछ ग्रामीण मामले को संदिग्ध भी मान रहे हैं। मृतका अपने पीछे दो बेटियां नेहा, दिव्या और एक पुत्र राहुल को छोड़ गई हैं। मां की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

Spinmama Online Casino – Poutavý herní zážitek

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
घरेलू कलह से आहत अधेड़ महिला ने आम के पेड़ से लटककर दी जान, गांव में मचा हड़कंप

घरेलू कलह से आहत अधेड़ महिला ने आम के पेड़ से लटककर दी जान, गांव में मचा हड़कंप

February 11, 2026

Spinmama Online Casino – Poutavý herní zážitek

February 11, 2026
शिव कथा में ज्योतिर्लिंगों की महिमा का गुणगान कर स्वामी प्रेमानंद जी ने जगाई भक्ति की अलख

शिव कथा में ज्योतिर्लिंगों की महिमा का गुणगान कर स्वामी प्रेमानंद जी ने जगाई भक्ति की अलख

February 11, 2026
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: बलरामपुर में 150 जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: बलरामपुर में 150 जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में

February 11, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7