• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home News

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: बलरामपुर में 150 जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर - सैफ अली

Saif Ali Balrampur by Saif Ali Balrampur
February 11, 2026
in News, छत्तीसगढ़
0
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: बलरामपुर में 150 जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

बलरामपुर 11 फरवरी 2026। जिला बलरामपुर में सामाजिक समरसता और बेटियों के सम्मान के प्रतीक के रूप में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 150 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, जिनमें 145 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज से तथा 5 जोड़ों का विवाह क्रिश्चियन विधि से संपन्न कराया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधायक उधेश्वरी पैकरा उपस्थित रहीं उन्होंने नवदम्पतियों पर पुष्पवर्षा और पीले चावल अर्पित कर आशीर्वाद दिया तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक हितग्राही को 35 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया इस अवसर पर राज्य पिछड़ा आयोग सदस्य कृष्णा गुप्ता, रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव, नगरपालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा, जनपद अध्यक्ष शंकरगढ़ चिंतामणि भगत, उपाध्यक्ष बबली देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने अपने वर्चुअल संबोधन में बताया कि प्रदेशभर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के माध्यम से एक साथ 6414 जोड़े वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है उन्होंने कहा कि इस योजना की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा की गई थी और यह योजना निम्न वर्गीय एवं ग्रामीण परिवारों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हुई है। योजना के 20 वर्ष पूर्ण होने और रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सहायता राशि में दस गुना वृद्धि कर वर्तमान में 35 हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने का उल्लेख करते हुए कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेशवासियों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों को बोनस, महतारी वंदन योजना तथा तेंदूपत्ता संग्रहण दर में वृद्धि जैसे कदमों का भी उन्होंने जिक्र किया।
सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने नवविवाहित 150 जोड़ों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी योजनाएँ गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बिस्मिता पाटले, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, नवदम्पतियों के परिजन तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Tags: बलरामपुर छत्तीसगढ़
Previous Post

सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैंकरा ने किया जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभ

Next Post

शिव कथा में ज्योतिर्लिंगों की महिमा का गुणगान कर स्वामी प्रेमानंद जी ने जगाई भक्ति की अलख

Saif Ali Balrampur

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
सामरी: मुहर्रम पर गूंजे ‘या हुसैन’ के नारे, राजेंद्रपुर में निकला भव्य जुलूस

सामरी: मुहर्रम पर गूंजे ‘या हुसैन’ के नारे, राजेंद्रपुर में निकला भव्य जुलूस

June 26, 2026
छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन की नई नियुक्ति जारी, बलरामपुर जिले के सभी नगरीय निकायों में नामित पार्षद नियुक्त

छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन की नई नियुक्ति जारी, बलरामपुर जिले के सभी नगरीय निकायों में नामित पार्षद नियुक्त

June 26, 2026
छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन की नई नियुक्ति जारी, बलरामपुर जिले के पांचों नगरीय निकायों में नामित सदस्य नियुक्त

छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन की नई नियुक्ति जारी, बलरामपुर जिले के पांचों नगरीय निकायों में नामित सदस्य नियुक्त

June 26, 2026
प्रेस क्लब कुसमी ने हिंडाल्को के जीएम से की शिष्टाचार भेंट

प्रेस क्लब कुसमी ने हिंडाल्को के जीएम से की शिष्टाचार भेंट

June 24, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7