पालिका अध्यक्ष ने बाबा अमरनाथ यात्रीयो को पट्टिका फूलमाला पहनाकर रवाना किया
bharattv24x7
भरथना: नगर पालिका कॉम्प्लेक्स परिसर में मंगलवार की दोपहर आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू आदि द्वारा बाबा अमरनाथ यात्रियों को सकुशल वापसी की कामना कर रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने यात्रा पर जाने वाले अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति भरथना के अध्यक्ष व सभासद सुशील पोरवाल नानू बाबा आदि यात्रियों को पट्टिका, पुष्पहार पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद शिव भक्तों ने बम बम भोले, अमरनाथ बर्फानी की जय आदि उदघोष भी लगाए। ढोल नगाड़े भी खूब बजाए गए और पुष्प वर्षा भी की गई। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों में सुशील पोरवाल नानूबाबा, मनोज राठौर, दीपक बजाज, दीपक यादव, शिवकुमार यादव, अपूर्व पोरवाल,अम्बिका प्रसाद, नीटू तिवारी, क्रांति कामिनी तिवारी, शुभम तिवारी आदि शामिल रहे। इस दौरान सभासद पम्मी यादव, पूर्व सभासद ब्रजेश यादव मुनुआ, राजेश यादव पंडा, श्रीभगवान पोरवाल, पूर्व प्रधान चमन यादव,अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसके अलावा मोहल्ला सब्जी मंडी चौराहा पर व्यापारी नेता विमल पोरवाल बंटी, सोनी चौधरी, युवा सूरज कुमार, सौरभ गुप्ता समेत, राधेश पांडेय, सुमित गुप्ता, छैलबिहारी गुप्ता,बॉबी पोरवाल, देवाशीष चौहान, सौरभ दुबे, ब्रजकिशोर, टिंकू, रिंकू गुप्ता आदि ने पट्टिका पहनाकर व पुष्प वर्षा कर रवानगी दी।

इसी क्रम में युवा समाजसेवी फल बिक्रेता आबिद खान ने साथियों के साथ मिष्ठान खिलाकर विदाई दी













