• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

प्रेमिका की चौखट पर प्रेमी ने खुद को मारी गोली

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना ) by Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )
February 18, 2026
in Etawah News, Latest News, उत्तर प्रदेश
0
प्रेमिका की चौखट पर प्रेमी ने खुद को मारी गोली
0
SHARES
86
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

प्रेमिका की चौखट पर प्रेमी ने खुद को मारी गोली

बकेवर – थाना क्षेत्र के हल्लूपुरा गांव में मंगलवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। प्रेमिका के घर का दरवाजा न खुलने से आहत एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने तमंचा से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अनिल कुमार (45) पुत्र रामचंद्र कठेरिया, निवासी मनौना गांव, करहल थाना क्षेत्र, मैनपुरी के रूप में हुई है। बताया गया कि अनिल मजदूरी करता था। करीब 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। दो वर्ष पूर्व पत्नी की मौत हो चुकी थी।

कई साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस जांच में सामने आया है कि अनिल का अपने साले सत्यनारायण की पत्नी लक्ष्मी (40) से पिछले करीब 12 वर्षों से प्रेम संबंध था। पत्नी की मौत के बाद वह लक्ष्मी को साथ रखने की जिद करने लगा था, जिसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद और मारपीट भी हो चुकी थी।
मंगलवार रात करीब 10 बजे अनिल गांव हल्लूपुरा पहुंचा। प्रेमिका घर में अकेली थी और दरवाजा नहीं खोला। इसी बात से आहत होकर उसने घर के मुख्य गेट के सामने ही तमंचे से सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण बाहर निकले तो अनिल लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पास में तमंचा भी बरामद हुआ।

ग्रामीणों के मुताबिक करीब 10 साल पहले अनिल लक्ष्मी को ससुराल से भगा ले गया था और दिल्ली में साथ रखा था। वहां दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परेशान होकर लक्ष्मी बाद में अपने पति के गांव लौट आई थी। तीन महीने पहले भी हुआ था विवाद पुलिस ने बताया कि करीब तीन महीने पहले भी अनिल लक्ष्मी को अपने साथ ले जाने आया था। उस समय दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर शांत कराया था। थाना प्रभारी बकेवर विपिन कुमार मलिक ने बताया “प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी थी और साले पक्ष से उसका पहले भी विवाद रहा है। तमंचा बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण श्रीचंद्र, क्षेत्राधिकारी भरथना रामदबन मौर्य और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

Previous Post

चलती मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की हुई मौत

Next Post

बकेवर में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया, भाई की जगह दे रहा था हिंदी की परीक्षा

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Next Post

बकेवर में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया, भाई की जगह दे रहा था हिंदी की परीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
ससुराल में रह रहे ट्रक चालक ने फांसी लगाकर दी जान स्वजनों में मचा कोहराम

ससुराल में रह रहे ट्रक चालक ने फांसी लगाकर दी जान स्वजनों में मचा कोहराम

May 23, 2026
ट्रक चालक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

ट्रक चालक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

May 23, 2026
बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपडेट देने वाले Viral Bhayani द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है

बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपडेट देने वाले Viral Bhayani द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है

May 22, 2026
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर एक अनोखी पहल देखने को मिली।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर एक अनोखी पहल देखने को मिली।

May 22, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7