भरथना थाना प्रभारी को उत्कृष्ट सेवा पदक: व्यापारियों और प्रेस क्लब ने किया सम्मान
भरथना: गणतंत्र दिवस के अवसर पर भरथना थाना प्रभारी विक्रम सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और प्रभावी पुलिसिंग के लिए प्रदान किया। पदक मिलने के बाद शुक्रवार शाम 7 बजे भरथना में उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। समाजसेवी और दवा व्यापारी मुकेश गुप्ता, रामू चौहान, नितिन पोरवाल और सौभाग्य गुप्ता, रजत गुप्ता सहित अन्य लोगों ने थाना प्रभारी विक्रम सिंह को पगड़ी पहनाकर और फूल-मालाएं अर्पित कर उनका स्वागत किया। उन्होंने विक्रम सिंह को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं भी दीं।
भरथना प्रेस क्लब के पदाधिकारी सम्मानित करते

इसी क्रम में प्रेस क्लब भरथना के पदाधिकारियों ने भी थाना प्रभारी का सम्मान किया। अमित यादव उर्फ रौली, विष्णु राठौर, अतुल पोरवाल उर्फ सोनू और इशरत अब्बासी सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विक्रम सिंह की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि विक्रम सिंह के कार्यकाल में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।















