भरथना सीएचसी के अधीक्षक बने डॉ. सैफ, कहा अस्पताल को सुविधायुक्त बनाएंगे
भरथना : डॉ. सैफ खान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भरथना के चिकित्साधिकारी अधीक्षक बन गए हैं. अब तक महेबा में चिकित्साधिकारी रहे डॉ. सैफ खान ने भरथना सीएचसी में अधीक्षक पद पर चार्ज संभाल लिया है. महेबा से पहले डॉ. सैफ भरथना में ही चिकित्साधिकारी पद पर थे. यहाँ से उनका तबादला महेबा सीएचसी के लिए हो गया था अब एक बार फिर प्रमोशन के साथ डॉo सैफ को भरथना सीएचसी में अधीक्षक पद पर तैनाती मिली है | पदभार संभालते हुए डॉ. सैफ ने कहा कि पहले की तरह अब भी भरथना क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज करना उनका मकसद होगा | कोशिश रहेगी कि अस्पताल में लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो. अगर किसी मरीज को कोई परेशानी होती है तो वह उनसे सीधा संपर्क कर सकते हैं. डॉo सैफ ने कहा कि अस्पताल में मरीजों के लिए कई बुनियादी चीजों का अभाव है, जिसे वह पूरा करने की कोशिश में जुट गए हैं |
”अस्पताल के मुख्य गेट पर नाले पर बनी लोहे की पटरी काफी समय से टूटी जर्जर हालत में थी, जिसे तुरंत ठीक करा दिया गया है” पटरी के टूटने से वाहनों को निकलने में काफी असुविधा हो रही थी. और भी कई कार्य है, जिन्हें पूरा किया जायेगा |













