• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home छत्तीसगढ़

समय-सीमा की बैठक सम्पन्न पंडो जनजाति को शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिलाएं- कलेक्टर

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
July 12, 2022
in छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

शिवम कुमार तिवारी ब्यूरो सूरजपुर

जाति प्रमाण पत्र के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश
जिले के किसानों को डीएपी खाद की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

सूरजपुर/ 12 जुलाई 2022/ कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ली। विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो जनजाति को मिलने वाली सुविधाओं से अवगत हुई उन्होंने राशन कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत व्यवस्था, वन अधिकार प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, स्मार्ट कार्ड, शौचालय व्यवस्था, किसान कार्ड, बैंक खाता, सड़क व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंडो जनजाति को शासन द्वारा मिलने वाले योजना का लाभ दिलाने निर्देशित किया। उन्होंने पंडो बहुल क्षेत्र में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने सीएमएचओ को निर्देशित किया। शिक्षा विभाग से जाति प्रमाण पत्र के प्रगति की जानकारी ली एवं समय अवधि में जाति प्रमाण पत्र छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराने निर्देशित किया। उन्होंने खेती किसानी के समय में किसानों को खाद संबंधी परेशानी ना हो इसके लिए उन्होंने सभी कृषि विस्तार अधिकारियों को किसानों से चर्चा कर खाद की उपलब्धता एवं समस्या के संबंध में अवगत कराने निर्देशित किया तथा किसानों को जरूरी जानकारी देने कहा है।
उन्होंने शासन की महत्वकांक्षी गोधन न्याय के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा गौठानो में गोबर खरीदी के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बहुउद्देशीय गतिविधियों की जानकारी ली तथा गौठान में बहुउद्देशीय गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित करने कहा। उन्होंने राजस्व विभाग को राजस्व प्रकरण जैसे सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण, अभिलेख त्रुटि सुधार जैसे प्रकरणों को निराकरण करने निर्देशित किया एवं अभिलेख को अपडेट करने कहा है।
उन्होंने विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर समय अवधि में निराकरण करने निर्देश दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली एवं संबंधित विभाग को कार्यवाही करने कहा।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डीएसपी श्रीमती नंदनी ठाकुर, एसडीएम श्री सागर सिंह, सुश्री दीपिका नेताम एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारी को खाद की उपलब्धता की जानकारी ली तथा सभी जरूरी खाद डीएपी, पोटाश, एनपीके, यूरिया आदि की उपलब्धता एवं भंडारण कर वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दी। उन्होंने नगरी क्षेत्र में वन अधिकार पट्टा वितरण संबंधी कार्यवाही ग्राम सभा में पारित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से लगाने की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने आगामी दिनों में वृक्षारोपण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली तथा लक्ष्य के अनुरूप पौधे की व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी विभागीय कार्यालयों में भी पौधारोपण की व्यवस्था करने के लिए वन विभाग को पौधे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग से सीमांकन, नामांतरण, त्रुटि सुधार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने कोविड़ वैक्सीनेशन के प्रगति के संबंध में जानकारी ली एवं पात्रता अनुसार वैक्सीन लगाने निर्देशित किया तथा 12 से 14 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए स्कूलों में कैंप लगाने निर्देशित किया। उन्होंने सभी एसडीएम को आरबीसी 6-4 के प्रकरण को समय अवधि में निराकरण करने निर्देशित किया।

Previous Post

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों की होगी भर्ती, 20 जुलाई तक मंगाए आवेदन*

Next Post

एकलव्य विद्यालय में स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण नेत्र विकार के लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

एकलव्य विद्यालय में स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण नेत्र विकार के लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
कुसमी ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

कुसमी ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

May 1, 2026
शंकरगढ़: बस्ती के बीच पोल्ट्री फार्म से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग तेज — एसडीएम ने जांच का दिया भरोसा

शंकरगढ़: बस्ती के बीच पोल्ट्री फार्म से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग तेज — एसडीएम ने जांच का दिया भरोसा

April 30, 2026
स्कूल के पास गांव के मध्य शराब ठेका होने पर महिलाओं का हंगामा, ठेका हटाने की मांग

स्कूल के पास गांव के मध्य शराब ठेका होने पर महिलाओं का हंगामा, ठेका हटाने की मांग

April 30, 2026
बलरामपुर: मतदाता सूची में सुधार हेतु फार्म-8 का करें उपयोग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

बलरामपुर: मतदाता सूची में सुधार हेतु फार्म-8 का करें उपयोग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

April 25, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7