सेना के साहस व पराक्रम के नमन के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई
भरथना में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई
भरथना: भारतीय सेना के साहस व पराक्रम के नमन के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। शाम करीब 5 बजे निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद, सेना के उत्साहवर्धन को लेकर नारे लगाए गए, यात्रा बकेवर रोड पर स्थित एक पेट्रॉल पम्प से मोतीगंज, तिलक रोड, जवाहर रोड, मंडी रोड, गिरधारीपुरा, बालूगंज आदि प्रमुख मार्गों से गुजरी, यात्रा में देश प्रेम के गीत भारत माता की जय वंदे मातरम आदि गीतों से पूरे कस्बा का माहौल राष्ट्रप्रेम से सरोबार हो गया।
पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया
भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप बंटू गौर ने बताया की यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और साहस को नमन करने को निकाली गई, सिंदूर ऑपरेशन व पाक सेना को मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई से देश का मान बढ़ा है। भारतीय सेना के साहस को भुलाया नही जा सकता।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपकनाथ चौधरी,पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री भगवान पोरवाल,पूर्व सभासद हरिओम दुबे, इमरान खान,जयदीप त्रिपाठी,मोना चौबे, त्रिलोकी पोरवाल, शैलेन्द, विपिन पोरवाल, सौरभ दुबे,शिवम गुप्ता आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे














