भारत विकास परिषद द्वारा भव्य सुंदरकांड एवं परिवार मिलन समारोह संपन्न
भरथना: भारत विकास परिषद (पांचाल प्रांत) की स्वामी विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा सुंदरकांड समिति के तत्वावधान में रविवार को भव्य सुंदरकांड पाठ एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ऊँ श्री पागल बाबा गंगा सागर धाम, बकेवर रोड, भरथना में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊँ श्री पागल बाबा गंगा सागर के मुख्य न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया रहे। इस अवसर पर परिषद द्वारा समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए पाँच जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीनें वितरित की गईं, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धार्मिक कार्यक्रम का पुण्य लाभ प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू एवं थाना प्रभारी विक्रम सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत भारत विकास परिषद के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष लविश कौशल, देवेन्द्र पोरवाल, प्रांतीय संगठन सुनील दीक्षित (कुक्कू), एड० निशांत पोरवाल,श्याम जी पोरवाल नेक्से , रूद्रपाल सिंह भदौरिया, संजू पोरवाल, विपिन पोरवाल, मक्खन सिंह वर्मा, सुशांत उपाध्याय, रामनरेश पोरवाल ,अमित श्रीवास्तव सहित परिषद के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पटका पहनाकर किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए समारोह की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की।








