बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा निवाड़ी कलां में एक युवती द्वारा कुएं में कूदकर जान देने की दर्दनाक घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण कुएं के पास एकत्र हो गए।

ग्रामीणों द्वारा युवती को कुएं से बाहर निकालने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिल सकी थी।

मृतक युवती की पहचान राधा पुत्री हरीशंकर भुर्जी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं क्षेत्र में घटना को लेकर शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।












