• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

नगला खांद मार्ग पर 200 मीटर सड़क बदहाल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर हुई शिकायत

Shivam Rajawat by Shivam Rajawat
July 11, 2026
in Etawah News, Latest News, News, Public, उत्तर प्रदेश
0
0
SHARES
51
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

महेवा/इटावा। महेवा विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरावली के ग्राम ढकाताल स्थित नगला खांद को जाने वाली करीब 200 मीटर सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलभराव के कारण राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर आए दिन दोपहिया वाहन चालक और राहगीर फिसलकर घायल हो रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क के किनारे बना नाला भी लंबे समय से जाम पड़ा है। नाले में खरपतवार उग आने और सफाई न होने से उसमें सांप, बिच्छू सहित अन्य जहरीले जीव निकल रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। आरोप है कि सफाईकर्मी मौके पर आता है, लेकिन बिना सफाई किए ही वापस लौट जाता है।

बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी भर जाने से नगला खांद के लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिला स्तर पर शिकायत करने के बावजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने अब तक सड़क की मरम्मत और नाले की सफाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

समाजसेवी विमल राजपूत ने इस गंभीर समस्या को लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत एवं जाम नाले की सफाई कराने की मांग की है।

ग्रामीण खेमचंद्र राजपूत, संतोष दिवाकर, राकेश शंखवार, अनिल पाल, श्याम मोहन राजपूत और अंकित राजपूत सहित अन्य लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क और नाले की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी भी बड़े हादसे की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।

Previous Post

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कार चालक मौके से फरार

Next Post

इटावा के अहिरीपुर में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर बड़े सवाल हुए खड़े 

Shivam Rajawat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शिव मंदिर के पुजारी स्वामी देवानंद भारती की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

October 14, 2026
उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर FIR दर्ज कराई है।

दिल्ली में CJP के तीन कार्यकर्ताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट के मामले में रविंद्र उर्फ गोविंद हिंदू की जेल से रिहाई हो गई

October 13, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7