• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

प्रदेश सरकार की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सहयोग करें प्रबुद्धजनः सीएम योगी

संवाददाता, इमरान बेग by संवाददाता, इमरान बेग
August 31, 2023
in Latest News, उत्तर प्रदेश
0
प्रदेश सरकार की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सहयोग करें प्रबुद्धजनः सीएम योगी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

प्रदेश सरकार की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सहयोग करें प्रबुद्धजनः सीएम योगी

शादाब खान

बलरामपुर

बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्धजनों के साथ किया संवाद

प्रबुद्धजनों से सीएम की अपील, समाज कल्याण के काम में सरकार की करें मदद

सीएम ने देवीपाटन मंदिर में की पूजा-अर्चना एवं रूद्राभिषेक, गौशाला में गायों को खिलाया गुड़ और चारा

बलरामपुर।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बलरामपुर के दौरे के दूसरे दिन देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही सीएम ने गौशाला में गायों को गुड़ और चारा भी खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजन सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए, उन्हें चिन्हांकित किया जाए। शासन स्तर पर जो भी योजनाएं संचालित हो रही हैं, उनके प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। इसके साथ ही व्यक्तिगत स्तर पर भी डॉक्टर्स, प्रोफेसर एवं अन्य प्रबुद्धजन अपनी योग्यता का लाभ आमजन तक अवश्य पहुंचाएं।

विभिन्न वर्गो के प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद करते हुए सीएम योगी ने उनसे आग्रह किया कि वो जिस भी फील्ड के विशेषज्ञ हैं, उसका लाभ आमजन तक अवश्य पहुंचाएं। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं के विषय में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने डॉक्टरों से संवाद करते हुए कहा कि वो प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए भी जन कल्याण का कार्य करते रहें। जो लोग भी जरूरतमंद हैं, उनकी मदद करें। जिस किसी को भी इलाज में सरकारी योजना का लाभ दिलाने की आवश्यकता हो, उसके लिए प्रयास करें। शासन की ओर से जन आरोग्य, आयुष्मान समेत तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं, इनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में आप अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी मुख्यमंत्री ने अपील की कि वो न सिर्फ सरकार की योजनाओं का प्रचार करें, बल्कि अन्य लोगों को भी जोड़ें। इसके अतिरिक्त सीएम ने रिटायर्ड शिक्षकों, प्रोफेसर्स, किसानों, एफपीओ से जुड़े लोगों एवं खिलाड़ियों समेत सभी 25 प्रबुद्धजनों को अपने-अपने स्तर पर समाज में योगदान देने की अपील की।

इस दौरान माननीय विधायक बलरामपुर सदर श्री पलटूराम,माननीय विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल,माननीय विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा,मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल श्री योगेश्वर राम मिश्र,डीआईजी देवीपाटन मंडल,जिलाधिकारी श्री अरविंद सिंह,पुलिस अधीक्षक केशव कुमार,जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व जनप्रतिनिधिगण,अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने मंदिर में देवी की अराधना की। इस दौरान सीएम ने रूद्राभिषेक में भी भाग लिया। इसके बाद वो गौशाला पहुंचे और यहां गायों को चारा खिलाया।

Previous Post

मध्य विद्यालय सिपारा में मेहदी कंपटीशन का आयोजन

Next Post

नल जल योजना मे किया जा रहा गुणवत्ता हिन् निर्माण जानता के टैक्स से भर रहे अपनी जेब……

संवाददाता, इमरान बेग

संवाददाता, इमरान बेग

Next Post
नल जल योजना मे किया जा रहा गुणवत्ता हिन् निर्माण जानता के टैक्स से भर रहे अपनी जेब……

नल जल योजना मे किया जा रहा गुणवत्ता हिन् निर्माण जानता के टैक्स से भर रहे अपनी जेब......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
*96% अंक प्राप्त कर सत्यम ने किया पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल का नाम रोशन

*96% अंक प्राप्त कर सत्यम ने किया पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल का नाम रोशन

May 13, 2026
लखनऊ से बड़ी खबर: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन

लखनऊ से बड़ी खबर: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन

May 13, 2026

प्रतीक यादव का लखनऊ में आकस्मिक निधन

May 13, 2026
शराब के नशे में निर्दयी पिता ने मासूम को जमीन में पटका, मौत

शराब के नशे में निर्दयी पिता ने मासूम को जमीन में पटका, मौत

May 13, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7