शासन व वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निदेश पर सड़क पर दौड़ रहे स्कूल आदि वाहनो की जांच अभियान के तहत सहायक परिवहन अधिकारी देशमणि व उनकी टीम द्वारा मंगलवार को भरथना क्षेत्र अंतर्गत निजी स्कूल की बस को रोककर पड़ताल की गई, जरूरी फिटनेस प्रपत्र नही होने पर सीज की कार्रवाई कर बस को कोतवाली में दाखिल किया गया। इसके अलावा एक पिकअप के खिलाफ भी टेक्स जमा नही पर सीज की कार्रवाई की गई।














