भरथना कस्बा के मोहल्ला महावीर नगर की रानी देवी पत्नी राधेश्याम से पुलिस को बताया कि बीती एक अप्रैल की रात करीब 9 बजे मोहल्ला में माता रानी को आरती के दौरान मोहल्ले के ही आरोपी अनिल धोबी व सुमित ने बाजा बंद करने की बात कहते हुए गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी, पीड़िता के मुताबिक मारपीट के दौरान आरोपियो द्वारा चाकू से प्रहार करने पर गर्दन पर चोटें आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कस्बा चौकी प्रभारी शमशुल हसन ने बताया कि दोनों आरोपियों को क्षेत्र अंतर्गत नगला गुदे मोड़ से बुधवार की दोपहर गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार आरोपियों के पास से चाकू भी बरामद किया गया है। विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया
अतुल कुमार भरथना














