भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 16 अप्रैल 2025/ बलरामपुर पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजयनगर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे गौ तस्कर को झारखंड से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस गिरफ्तारी के बाद गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस की मुहिम को और ताकत मिल गई है। चौकी विजयनगर के ग्राम बगरा में मवेशियों को बूचड़खाने भेजने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी विनोद रवि को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन दूसरा आरोपी जहूर अंसारी रात के अंधेरे में भागने में सफल हो गया था।
जहूर अंसारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही थीं। अंततः पुलिस ने उसे झारखंड में दबोच लिया। यह गिरफ्तारी पुलिस की कड़ी मेहनत और संकल्प का परिणाम है, क्योंकि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए झारखंड पुलिस की मदद भी ली गई।
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस तस्करी के खिलाफ मुहिम चला रही है, और यह गिरफ्तारी इस अभियान की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस ने कहा कि वह गौ तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगी, और तस्करी करने वाले माफियाओं को नहीं बख्शेगी।














