बीधूपुरा के नवीन विद्यालय भवन का हुआ भव्य उद्घाटन
उच्च प्राथमिक विद्यालय बीधूपूरा ,ब्लाक बढ़पुरा में आज उसके नवीन विद्यालय भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता भदौरिया जी माननीय विधायक सदर इटावा के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार जी,खंड शिक्षा अधिकारी बढ़पुरा श्री वीरेंद्र सिंह जी व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री बबुआ ठाकुर उपस्थित रहे ।छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।अतिथियों द्वारा विद्यालय के एक्टिविटी बुक एल्बम का भी विमोचन किया गया |जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में विद्यालय के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी| माननीय विधायक जी ने अपने उद्बोधन में शासन द्वारा चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान ,डीबीटी योजना, कायाकल्प कार्यक्रम व अन्य जनकल्याण योजनाआओं के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी।मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की विशेष प्रशंसा व सराहना कर भविष्य में विद्यालय परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया ।
विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को शॉल, शील्ड ,अंग वस्त्र व एक-एक जीवित पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया ।श्री मनोज कुमार द्वारा सभी अतिथियों, विभिन्न शिक्षक साथियों व अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मंच संचालन श्रीमती ज्योति वर्मा द्वारा किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलदार अली,शीबा नाज,अशोक कुमार,का विशेष सहयोग रहा।













