मुस्लिम समाज ने परशुराम शोभायात्रा का फूल बरसा कर किया स्वागत
इटावा। जिले में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समाज ने परशुराम जयंती शोभा यात्रा का जोशीला स्वागत किया।
शहर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण महासभा द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। खास बात यह रही कि इस शोभा यात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा और जलपान की व्यवस्था कर आपसी सौहार्द व गंगा-जमुनी तहजीब की।मिसाल प्रस्तुत की।शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें धार्मिक झांकियां, भजन कीर्तन, ढोल-नगाड़े और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।।मुस्लिम समुदाय से वसीम चौधरी ने कहा की हमारा उद्देश्य है कि हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा मिले और देश में गंगा-जमुनी तहजीब के माध्यम से अमन और शांति कायम हो।।इस अवसर पर मुस्लिम समाज से कई युवा और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













