• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

अस्थमा पीड़ित महिलाएं न लगाएं झाड़ू और सब्जी में छौंक: डा. सूर्य कान्त

Dr.S.B.S. Chauhan वरिष्ठ पत्रकार इटावा by Dr.S.B.S. Chauhan वरिष्ठ पत्रकार इटावा
May 6, 2025
in Etawah News, Latest News, News, उत्तर प्रदेश
0
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

लखनऊ, 5 मई 2025
विश्व अस्थमा दिवस हर साल को मई माह के पहले मंगलवार को मनाया जाता है | इस दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करना है |
डॉ. सूर्य कान्त, विभागाध्यक्ष रेस्पिरेटरी मेडिसिन, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय बताते हैं कि इस साल अस्थमा दिवस की थीम है – “ इन्हेलर थेरपी को सभी के लिए सुलभ बनाना” | थीम के अनुसार अस्थमा के प्रबंधन में इन्हेलर का उपयोग बड़ा लाभदायक होता है | अस्थमा के दौरे मरीज और उसके तीमारदारों के लिए परेशानी का सबब बनते हैं | इसके कारण मरीज को अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है | इन्हेल्ड कोर्टिकोस्टेरॉयडयुक्त दवाएं अस्थमा का कारण बनने वाली सूजन का इलाज कर दौरे को रोकती हैं |

अस्थमा साँस सम्बन्धी बीमारी है जिसमें सांस की नली में सूजन और संकुचन हो जाता है, जिससे कि साँस लेने में कठिनाई होती है | देश में करीब 3.5 करोड़ लोग तथा प्रदेश में लगभग 60 लाख लोग प्रभावित हैं |
अस्थमा के कारण हैं- पर्यावरणीय, आनुवंशिकीय,एलर्जी और श्वसन सम्बन्धी संक्रमण | इसके साथ ही कभी कभी बहुत देर तक व्यायाम करने से, कुछ दवाएं, बहुत ज्यादा ठंड या ठंडी चीजों का सेवन ट्रिगर का काम करती हैं |
अस्थमा के लक्षण हैं – साँस लेने में कठिनाई, बलगम वाली या सूखी खांसी, साँस लेते समय सीटी की सी आवाज, छाती में भारीपन या जकड़न, थकान, व्यायाम करते समय साँस फूलना आदि |
डॉ. सूर्य कांत, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, इन्डियन कॉलेज ऑफ़ एलर्जी, अस्थमा और अप्लाइड इम्यूनोलोजी के अनुसार अस्थमा से बचाव के लिए ट्रिगर वाली चीजों जैसे पराग के कणों, चूल्हे पर खाना बनाते समय और छौंक के समय निकलने वाला धुआं सहित अन्य किसी भी प्रकार के धुएं, ठंडी हवा, जानवरों की रूसी, धूल आदि से बचें | इसलिए विशेषकर अस्थमा पीड़ित महिलाएं न झाड़ू लगाएं और न ही सब्जी में छौंक | इसके अलावा अस्थमा पीड़ित महिलाओं को कॉस्मेटिक, डियोडरेंट व तेज महक वाली चीजों से दूरी बनानी चाहिए | अस्थमा रोगियों को फर वाली चीजों जैसे टेडी आदि से दूरी बनायें | घरों में जानवर, पक्षियों को न पालें | इसके साथ ही घर में साफ सफाई होनी चाहिए | सीलन, धूल, जाले वगैरह न हों |
स्वस्थ जीवन शैली अपनायें | संतुलित एवं पौष्टिक भोजन, हल्का व्यायाम , पर्याप्त नींद लें और तनाव से दूरी बनायें | अपने चिकित्सक की सलाह का पालन करें और जो भी इन्हेलर और दवाएं बताई हैं उनका नियमित पालन करें |

Previous Post

नवजात शिशुओं की जिंदगी बचाने में एसएनसीयू का अहम योगदान

Next Post

इटावा के एसएसपी संजय वर्मा का हुआ तबादला

Dr.S.B.S. Chauhan वरिष्ठ पत्रकार इटावा

Dr.S.B.S. Chauhan वरिष्ठ पत्रकार इटावा

Next Post

इटावा के एसएसपी संजय वर्मा का हुआ तबादला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

April 16, 2026
डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

April 15, 2026
बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

April 15, 2026
कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

April 14, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7