यूपी में ड्रोन उड़ाने पर रोकः प्रमुख प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ी, 4 फ्लाइट कैंसिल 2 मिनट में ब्लैकआउट की तैयारी
उत्तरप्रदेश भारत-पाकिस्तान में तनाव के चलते यूपी में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है लखनऊ की प्रमुख इमारतों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है इसके साथ ही प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है लखनऊ में बिजली विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन से आदेश मिलते ही विभाग 2 मिनट में शहर में ब्लैकआउट कर देगा। लखनऊ से जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ की यात्रा निरस्त की जा रही है। 1882 लोग टिकट रद्द करवा चुके हैं। इसके अलावा लखनऊ से चंडीगढ़ और किशनगढ़ की चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इधर, यूपी में मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जो छुट्टी पर हैं, उन्हें तत्काल तैनाती पर लौटने के लिए कहा गया है। इसके अलावा सहारनपुर का सरसावा और गाजियाबाद का हिंडन एयरपोर्ट 15 मई तक बंद रहेगा। ताजमहल में सुरक्षा बलों ने मॉक ड्रिल की। इस दौरान घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। वाराणसी के मंदिरों में देशभक्ति के गीत गूंज रहे हैं ताकि सेना का मनोबल बढ़े। प्रयागराज, मेरठ, कानपुर समेत प्रदेश के 75 जिलों में रातभर पुलिस गश्त करती रही। वाराणसी में BHU के आसपास संदिग्धों से पूछताछ की गई।










