
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एक जुलाई से उत्तर प्रदेश में पहली बार एक साथ 71 नए राजकीय महाविद्यालय खुलने जा रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग के लिए यह खास उपलब्धि वाला सत्र होने जा रहा है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में महाविद्यालयों में पठन-पाठन शुरू होगा। उच्च शिक्षा निदेशालय के अफसरों को अब तक 40 से अधिक महाविद्यालय हस्तांतरित किए जा चुके हैं और अब अधिकारी फर्नीचर समेत दूसरे संसाधन जुटाने में व्यस्त हैं। इन महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1065 पदों समेत सीधी भर्ती के कुल 1562 पदों की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है और बहुत जल्द आदेश जारी होने की उम्मीद है।












