• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

एक और वार से नेस्तनाबूत हो जाता पाकिस्तान: ऑस्ट्रियाई रक्षा विशेषज्ञ ने भारत को करार दिया विजेता, बताईं वजहें

Abhishek singh संवाददाता लखना by Abhishek singh संवाददाता लखना
May 13, 2025
in Latest News, News, उत्तर प्रदेश
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दिया। 7 मई की अल-सुबह शुरू हुए इस अभियान में पाकिस्तान के सौ से अधिक आतंकवादी मारे गए। इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेना को भी भारत की कार्रवाई में जबरदस्त नुकसान हुआ। इसके बाद जब पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी कर एक बार फिर भारत को उकसाने की कोशिश की तो उसे फिर से माकूल जवाब मिला और वायुसेना ने 10 मई आते-आते पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम में एक मौका तो ऐसा आ गया, जब भारत ने पाकिस्तान का परमाणु भंडारण क्षेत्र माने जाने वाली किराना हिल्स को निशाना बनाने के साफ संकेत देते हुए सरगोधा एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचाया। इस पूरे घटनाक्रम के बावजूद दुनियाभर में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के विजेता को लेकर चर्चा जारी है। अब ऑस्ट्रिया के जाने-माने एविएशन एनालिस्ट (हवाई-उड्डयन मामलों के विश्लेषक) टॉम कूपर ने इस पूरे संघर्ष का परत-दर-परत विश्लेषण किया है और भारत को स्पष्ट विजेता बताया है। आइये जानते हैं…

भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर क्या है विश्लेषण?

7 मई 2025

कूपर के मुताबिक, भारत की तरफ से अल-सुबह पाकिस्तान पर कार्रवाई की गई। पाकिस्तान पर इसके बाद दोबारा हमला करने का दबाव बनने लगा। आखिरकार पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने कई अटैक ड्रोन्स लॉन्च किए। इनकी पहचान यीहा-III और सोंगर ड्रोन्स के तौर पर की गई। इसके अलावा पाकिस्तान ने फतेह-1 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर के जरिए रॉकेट भी दागे, जिनकी रेंज 120-140 किमी तक होती है।

हालांकि, भारत पाकिस्तान के पलटवार के लिए पूरी तरह तैयार था और उसकी एकीकृत हवाई रक्षा प्रणाली (एयर डिफेंस सिस्टम) पूरी तरह तैयार थी। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम लंबे समय से आधुनिक किए जा रहे हैं और अब तक यह पूरी दुनिया में सबसे परिष्कृत प्रणाली बन चुकी है। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम में तीन परत हैं। इनमें रूस का निर्मित एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम (रेंज- 380 किमी), भारत-इस्राइल की निर्मित बराक-8एस सर्फेस-टू-एयर मिसाइल (70 किमी रेंज) और आकाश सर्फेस-टू-एयर मिसाइल (रेंज- 25 किमी) शामिल हैं। इसके अलावा भारत की हवाई रक्षा प्रणाली में इस्राइल की निर्मित स्पाइडर सर्फेस-टू-एयर मिसाइल (रेंज- 15 किमी) और बोफोर्स एल70 एंटी-एयरक्राफ्ट बंदूकें भी हैं।

नतीजतन पहले ही दिन भारत ने पाकिस्तानी ड्रोन्स-मिसाइलों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उत्तर से दक्षिण की तरफ जाने के बीच इन्हें श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी और भुज के ऊपर मार गिराया। भारत में ज्यादातर नुकसान असैन्य क्षेत्रों में हुआ, वह भी ड्रोन-मिसाइलों के मलबे के गिरने से।

8 मई 2025

पाकिस्तान की तरफ से हमले की कोशिश का भारत ने गंभीरता से जवाब देना शुरू कर दिया। कूपर का कहना है कि भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के इरादे से 160 हैरोप अटैक ड्रोन्स भेजे, जो कि उसने इस्राइल से खरीदे हैं। पाकिस्तान यह दावा कर सकता है कि उसने इन हैरोप को मार गिराया, लेकिन सच्चाई यह है कि कई हैरोप ड्रोन्स ने रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय को निशाना बनाया। कुछ हैरोप तो पाकिस्तानी सेना के कोर को भी निशाना बनाने में कामयाब रहे। इन ड्रोन्स ने चीन की एचक्यू-9 सर्फेस-टू-एयर मिसाइल ऑपरेट करने वाली बटालियन को भी निशाना बनाया। लाहौर में तो एक टुकड़ी को बुरी तरह नुकसान हुआ। इसके अलावा कराची की सुरक्षा के लिए तैनात एचक्यू-9 बटालियन को भी भारी नुकसान हुआ। पाकिस्तान को इन हैरोप ड्रोन्स का सामना करने के लिए अपने एफ-16 तक इस्तेमाल करने पड़े।

8 मई की शाम आते-आते पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ चुकी थीं। पाकिस्तान के ड्रोन्स और फतेह-1 रॉकेट लॉन्चर सिस्टम नाकाफी थे। भारत की रक्षा प्रणालियों ने भी पाकिस्तान के रॉकेट और ड्रोन्स को मार गिराया। पाक के पास सिर्फ 2-3 दिन के ही यूएवी और मिसाइल स्टॉक में रहे होंगे। ऐसे में उसकी परेशानी बढ़ती दिखाई दीं। पाकिस्तान ने इस दौरान एक एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम मार गिराने का दावा किया। हालांकि, एंटी-रडार मिसाइल से यह कैसे संभव हुआ, यह समझ से परे है। लेकिन दावे तो किए ही जा सकते हैं

9 मई 2025

टॉम कूपर का कहना है कि इस दिन चीन-पाकिस्तान का प्रोपेगैंडा अपने चरम पर था। वह लगातार हवाई हमलों को लेकर अलग-अलग दावे चला रहे थे। दूसरी तरफ भारत ने भी पाकिस्तान वायुसेना के साब 2000 को मार गिराने का दावा किया। इसके अलावा कई और दावे किए, लेकिन इस पर कोई खास सबूत नहीं मिल पाए।

एक और वार से नेस्तनाबूत हो जाता पाकिस्तान: ऑस्ट्रियाई रक्षा विशेषज्ञ ने भारत को करार दिया विजेता, बताईं वजहें

ऑस्ट्रिया के जाने-माने एविएशन एनालिस्ट (हवाई-उड्डयन मामलों के विश्लेषक) टॉम कूपर ने इस पूरे संघर्ष का परत-दर-परत विश्लेषण किया है और भारत को स्पष्ट विजेता बताया है। आइये जानते हैं उनकी तरफ से इसके पीछे क्या वजहें बताई गई हैं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दिया। 7 मई की अल-सुबह शुरू हुए इस अभियान में पाकिस्तान के सौ से अधिक आतंकवादी मारे गए। इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेना को भी भारत की कार्रवाई में जबरदस्त नुकसान हुआ। इसके बाद जब पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी कर एक बार फिर भारत को उकसाने की कोशिश की तो उसे फिर से माकूल जवाब मिला और वायुसेना ने 10 मई आते-आते पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह कर दिया।

विज्ञापन

इस पूरे घटनाक्रम में एक मौका तो ऐसा आ गया, जब भारत ने पाकिस्तान का परमाणु भंडारण क्षेत्र माने जाने वाली किराना हिल्स को निशाना बनाने के साफ संकेत देते हुए सरगोधा एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचाया। इस पूरे घटनाक्रम के बावजूद दुनियाभर में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के विजेता को लेकर चर्चा जारी है। अब ऑस्ट्रिया के जाने-माने एविएशन एनालिस्ट (हवाई-उड्डयन मामलों के विश्लेषक) टॉम कूपर ने इस पूरे संघर्ष का परत-दर-परत विश्लेषण किया है और भारत को स्पष्ट विजेता बताया है। आइये जानते हैं.

भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर क्या है विश्लेषण?

7 मई 2025

कूपर के मुताबिक, भारत की तरफ से अल-सुबह पाकिस्तान पर कार्रवाई की गई। पाकिस्तान पर इसके बाद दोबारा हमला करने का दबाव बनने लगा। आखिरकार पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने कई अटैक ड्रोन्स लॉन्च किए। इनकी पहचान यीहा-III और सोंगर ड्रोन्स के तौर पर की गई। इसके अलावा पाकिस्तान ने फतेह-1 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर के जरिए रॉकेट भी दागे, जिनकी रेंज 120-140 किमी तक होती है।

हालांकि, भारत पाकिस्तान के पलटवार के लिए पूरी तरह तैयार था और उसकी एकीकृत हवाई रक्षा प्रणाली (एयर डिफेंस सिस्टम) पूरी तरह तैयार थी। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम लंबे समय से आधुनिक किए जा रहे हैं और अब तक यह पूरी दुनिया में सबसे परिष्कृत प्रणाली बन चुकी है। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम में तीन परत हैं। इनमें रूस का निर्मित एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम (रेंज- 380 किमी), भारत-इस्राइल की निर्मित बराक-8एस सर्फेस-टू-एयर मिसाइल (70 किमी रेंज) और आकाश सर्फेस-टू-एयर मिसाइल (रेंज- 25 किमी) शामिल हैं। इसके अलावा भारत की हवाई रक्षा प्रणाली में इस्राइल की निर्मित स्पाइडर सर्फेस-टू-एयर मिसाइल (रेंज- 15 किमी) और बोफोर्स एल70 एंटी-एयरक्राफ्ट बंदूकें भी हैं।

नतीजतन पहले ही दिन भारत ने पाकिस्तानी ड्रोन्स-मिसाइलों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उत्तर से दक्षिण की तरफ जाने के बीच इन्हें श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी और भुज के ऊपर मार गिराया। भारत में ज्यादातर नुकसान असैन्य क्षेत्रों में हुआ, वह भी ड्रोन-मिसाइलों के मलबे के गिरने से।

8 मई 2025

पाकिस्तान की तरफ से हमले की कोशिश का भारत ने गंभीरता से जवाब देना शुरू कर दिया। कूपर का कहना है कि भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के इरादे से 160 हैरोप अटैक ड्रोन्स भेजे, जो कि उसने इस्राइल से खरीदे हैं। पाकिस्तान यह दावा कर सकता है कि उसने इन हैरोप को मार गिराया, लेकिन सच्चाई यह है कि कई हैरोप ड्रोन्स ने रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय को निशाना बनाया। कुछ हैरोप तो पाकिस्तानी सेना के कोर को भी निशाना बनाने में कामयाब रहे। इन ड्रोन्स ने चीन की एचक्यू-9 सर्फेस-टू-एयर मिसाइल ऑपरेट करने वाली बटालियन को भी निशाना बनाया। लाहौर में तो एक टुकड़ी को बुरी तरह नुकसान हुआ। इसके अलावा कराची की सुरक्षा के लिए तैनात एचक्यू-9 बटालियन को भी भारी नुकसान हुआ। पाकिस्तान को इन हैरोप ड्रोन्स का सामना करने के लिए अपने एफ-16 तक इस्तेमाल करने पड़े।

8 मई की शाम आते-आते पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ चुकी थीं। पाकिस्तान के ड्रोन्स और फतेह-1 रॉकेट लॉन्चर सिस्टम नाकाफी थे। भारत की रक्षा प्रणालियों ने भी पाकिस्तान के रॉकेट और ड्रोन्स को मार गिराया। पाक के पास सिर्फ 2-3 दिन के ही यूएवी और मिसाइल स्टॉक में रहे होंगे। ऐसे में उसकी परेशानी बढ़ती दिखाई दीं। पाकिस्तान ने इस दौरान एक एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम मार गिराने का दावा किया। हालांकि, एंटी-रडार मिसाइल से यह कैसे संभव हुआ, यह समझ से परे है। लेकिन दावे तो किए ही जा सकते हैं।

9 मई 2025

टॉम कूपर का कहना है कि इस दिन चीन-पाकिस्तान का प्रोपेगैंडा अपने चरम पर था। वह लगातार हवाई हमलों को लेकर अलग-अलग दावे चला रहे थे। दूसरी तरफ भारत ने भी पाकिस्तान वायुसेना के साब 2000 को मार गिराने का दावा किया। इसके अलावा कई और दावे किए, लेकिन इस पर कोई खास सबूत नहीं मिल पाए।

India targets Pakistan: भारतीय सेना ने पाकिस्तान के परमाणु ठिकाने को बनाया निशाना? जानें क्या हैं किराना हिल्स

10 मई 2025

एविएशन एक्सपर्ट ने कहा कि यह दिन निर्णायक साबित हुआ। इस दिन तक इस्लामाबाद जबरदस्त मुश्किलों में घिर चुका था। न तो पाकिस्तानी ड्रोन्स और न ही उसके फतेह-1 सिस्टम और न ही पाकिस्तानी वायुसेना भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को कोई नुकसान पहुंचा पाए। FlightRadar24.com वेबसाइट ने पाकिस्तान की एक फ्लाइट को ट्रैक भी किया, जो कि तुर्किये रवाना हुई थी। यह दर्शाता है कि पाकिस्तान के पास ड्रोन्स और फतेह-1 रॉकेट लॉन्चर सिस्टम भी खात्मे की कगार पर थे।

दूसरी तरफ भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को निशाना बनाया और वायुसेना ने ब्रह्मोस और SCALP-EG मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान के कई एयरबेस को निशाना बनाया। इस दौरान भारत के सुखोई 30एमकेआई, मिराज 2000 और राफेल ने पाकिस्तान को भीषण नुकसान पहुंचाया।

टॉम का कहना है कि भारतीय वायुसेना ने अपने जैगुआर फाइटर-बॉम्बर एयरक्राफ्ट के जरिए इस्राइली रैंपेज मिसाइलों से सुक्कुर एयरबेस को निशाना बनाया। वहीं, सरगोधा एयरबेस को निशाना बनाए जाने के दौरान किराना हिल्स में परमाणु भंडारण केंद्र के एंट्रेंस पर बड़े ब्लास्ट भी हुए

Previous Post

उत्तर प्रदेश में एक साथ 71 नए राजकीय महाविद्यालय खुलने जा रहे

Next Post

ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप में भीषण टक्कर से मचा हड़कंप

Abhishek singh संवाददाता लखना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल में 1 मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन

May 1, 2026
रिकॉर्ड रूम आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

रिकॉर्ड रूम आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

May 1, 2026
कुसमी ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

शंकरगढ़: बस्ती के बीच पोल्ट्री फार्म से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग तेज — एसडीएम ने जांच का दिया भरोसा

April 30, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7