महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
भरथना : भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था चरमरा गई पानी की भी भयंकर कमी पिछले दो-तीन दिनों से बिजली विभाग लापरवाही की मार झेल रहे भरथना के लोगों का सब्र टूट गया | मंगलवार को देर शाम जवाहर रोड पर सड़क जाम करने के बाद बुधवार को भी सुबह बालूगंज में लोग सड़कों पर आ गए इस बार महिलाएं भी अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर सड़कों पर उतर आयीं बिगड़ी विद्युत व्यवस्था से गुस्साए लोगों ने लकड़ियों से भरे एक ट्रैक्टर को आड़ा तिरझा खड़ा करा लिया इससे आवाजाही पूरी तरह से रुक गई हालांकि प्रदर्शनकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जाम में फंसी एम्बुलेंस को रास्ता देकर निकल जाने दिया मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन महिलाएं बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने पर अड़ गयीं और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं कोतवाल देवेंद्र सिंह ने एसडीओ से फोन कर कहा कि मौके पर आयें या फिर बिजली व्यवस्था ठीक करें,आये दिन प्रदर्शन के चलते भी दिक्कत हो रही है एसडीओ और पुलिस से ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही महिलाएं और लोग सड़क से हटे

लोग बोले- जनता का हो रहा उत्पीड़न पिछले दो तीन दिनों से भरथना में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है कस्बे के अधिकतर हिस्सों में दिन भर में कुछ ही घंटे बिजली मिल पा रही है | लगातार आधे घंटे भी बिजली नहीं टिकती बालूगंज और बृजराज नगर की महिलाओं ने कहा कि 42-43 डिग्री के तापमान के बीच लगातार बिजली का ना होना उत्पीड़न की तरह है | तीन दिनों से बिजली नहीं हैं रातें जगकर काटनी पड़ रही हैं बच्चे परेशान हैं बिजली न होने से पानी की सप्लाई भी बाधित होती है जिससे पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं |

इस वजह से हो रही परेशानी
इतने बवाल के बाद विद्युत कर्मियों ने बृजराज नगर में ट्यूबवेल से रखे ट्रांसफार्मर को ठीक किया ट्रांसफर से जुड़ी एमसीबी को भी हटा दिया इसके बाद बिजली सप्लाई शुरू हुई वहीं लोगों का ये कहना है कि फॉल्ट के नाम पर घंटे भर में दो तीन बार-बार शटडाउन लिए जा रहे हैं अगर ओवरलोड के चलते फॉल्ट हो रहे हैं तो ट्रांसफार्मर बढ़ाये जाएं














