मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
भरथना : कस्बा के मोहल्ला गिरधारीपुरा पार्क में आगामी 31 मई दिन शनिवार से भव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है मंगल कलश यात्रा में कई महिलाएं श्रद्धालुओं ने सिर पर मंगल कलश सजाकर शामिल होकर आस्था जताई मंगल कलश यात्रा का भ्रमण के बाद कथा पंडाल में कलश स्थापना के साथ विश्राम हुआ आयोजको ने बताया सरस कथा वाचक वृंदावन धाम के सुप्रसिद अंतराष्ट्रीय कथावाचक परमपूज्य आचार्य श्री कृष्णानंद रसिक जी महाराज के द्वारा हर रोज श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। भरथना नगर के क्षेत्रवासियों भक्त जनों ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने गुरु जी के मुखारबिंद से कथा का रसपान करे एवं जीवन को आनंदित बनाये

कथास्थल – गिरधारीपुरा पार्क भरथना














