ट्रैक्टर ट्राली का पूजन करते पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू
bharattv24x7
भरथना नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृंढ करने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत तीन ट्रैक्टर मय ट्राली खरीदकर पालिकाध्यक्ष ने पूजन अर्चन कर जनता को समर्पित किये। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने कस्बा के मिडिल स्कूल प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन उपरान्त हरी झंण्डी दिखाकर नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए क्रय किये गये तीन ट्रैक्टर मय ट्राली को सफाई कार्य हेतु रवाना किया।

उक्त सम्बन्ध में सफाई प्रभारी पंकज दुबे ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत पालिका प्रशासन द्वारा तीन नये ट्रैक्टर मय ट्राली क्रय किये गये हैं। इस प्रकार पालिका में साफ-सफाई व्यवस्था सहित पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर आदि के आवागमन में कुल आठ ट्रैक्टर कार्य करेगें। इस दौरान राजेश यादव पण्डा, प्रधान लिपिक राजेन्द्र सिंह, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, शिवम पोरवाल, अतुल कुमार, साहेब खां, अरविन्द रावत, पंकज चौहान के अलावा सभासद प्रतिनिधि सीटू यादव, संजू पोरवाल, सोनू कुमार, प्रमोद गुप्ता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।













