उत्तर प्रदेश को नया पुलिस महानिदेशक (DGP) मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। वे आज ही पुलिस मुख्यालय में अपना कार्यभार संभालेंगे,राजीव कृष्ण, जो अब तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं, को राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था की कमान सौंपते हुए DGP पद पर नियुक्त किया है। उनके अनुभव और नेतृत्व से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।














