पिकअप की स्टीयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर पलटी चालक ने कूद कर बचाई जान
bharattv24x7
भरथना : क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोली चौराहे पर पिकअप की स्टीयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराकर खंदी में पलट गई जिससे एक विद्युत पोल भी टूट गया इससे भोली क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित हो गई | भरथना से पिकअप ऊसराहार की तरफ जा रही थी|शनिवार को सुबह लगभग आठ बजे भोली चौराहे से गुजरते ही पिकअप की स्टीयरिंग फेल हो गई स्टीयरिंग फेल होते ही अनियंत्रित हुई पिकअप से चालक महेंद्र और हेल्पर राहुल ने कूद कर जान बचाई और पिकअप विद्युत पोल तोड़ती हुई खंदी में पलट गई

चालक महेंद्र ने बताया कि भरथना से ताखा जा रहे थे जल जीवन मिशन में गाड़ी लगी हुई थी गाड़ी की रफ्तार धीमी होने की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया उसने और हेल्पर ने बिना देर किये गाड़ी से कूद कर जान बचाई सड़क खाली होने के चलते कोई अन्य भी इसकी चपेट में नहीं आ पाया














