भरथना: कस्बा अंतर्गत भरथना- बिधूना मुख्य मार्ग पर सती मंदिर के पास बुधवार की रात करीब आठ बजे सामने से आ रही बाइक का कट लगने से सड़क पर गिरे बाइक सवार तीन लोग पीछे से आ रहे डम्फर के पहिए की चपेट में आ गए,
अस्पताल में भर्ती घायल प्रवेश

बताया गया कि बाइक सवार बुजुर्ग सुरेंद्र शाक्य (60), उनका पुत्र प्रवेश शाक्य (24) समेत तीन साल रेहान्स पुत्र प्रदीप शाक्य निवासी गढ़ ढकपुरा भरथना गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौकी इंचार्ज समशुल हसन आदि पुलिस कर्मियों द्वारा सुरेंद्र शाक्य व रिहान्स को जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल प्रवेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीएचसी में मौजूद परिजन व ग्रामीणों ने बताया है कि सुरेंद्र शाक्य अपने पुत्र व नाती के साथ थाना बकेवर के गांव संतोषपुर से वापस आ रहे थे,रास्ते मे सड़क हादसा हो गया।













