भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
राजपुर, 26 जून 2025/ बलरामपुर ज़िले के विकासखंड राजपुर में आज “हरीतिमा में किसान वृक्ष मित्र योजना” के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सामरी विधानसभा विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष विनय भगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य रवि मरावी, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जयसवाल, प्रवीण अग्रवाल, वन मंडलाधिकारी आलोक बाजपेई, एसडीओ रविशंकर लाल श्रीवास्तव एवं अनिल सिंह पैकरा सहित वन विभाग के रेंजर, वनपाल, वनरक्षक, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंच से वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर संदेश दिया गया। वक्ताओं ने ज़ोर देकर कहा कि “पेड़ हैं तो जीवन है”, और सभी से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनकी देखभाल करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरियाली मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे पूरे परिसर में हरियाली की एक नई उम्मीद जगी। ग्रामीणों ने इस पहल का खुले दिल से स्वागत किया और संकल्प लिया कि वे पर्यावरण को बचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।














