इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कार्रवाई करते हुए #EtawahPolice ने 3 कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों के पास से 2 देशी अधिया बंदूक 315 बोर, 2 तमंचा 315 बोर, 13 जिंदा कारतूस तथा 2 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इटावा पुलिस अपराधियों पर लगातार नजर रखकर कार्रवाई कर रही है ताकि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।












