ADVERTISEMENT

Latest News Video

5 वर्षों से जलभराव की मार झेल रहा वीरपुर, ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से लगाई गुहार इटावा। विकासखंड महेवा की ग्राम पंचायत बीरपुर सलेमपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम वीरपुर के ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव में व्याप्त भीषण जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आज तक जल निकासी के लिए कोई सरकारी तालाब या पोखर नहीं बनाया गया, जिसके कारण बरसात का पानी गलियों और घरों में भर जाता है। गांव के कई हिस्सों में 3 से 4 महीने तक घुटनों से लेकर कमर तक पानी भरा रहता है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, बुजुर्गों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है और मच्छरों के बढ़ने से डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले वर्षों में डेंगू से गांव के कई लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों से ग्राम प्रधान से कई बार समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन हर बार बजट का हवाला देकर टाल दिया गया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि 1076 पर शिकायत करने के बाद शिकायतकर्ताओं को फोन पर धमकाया गया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव का मुख्य संपर्क मार्ग, जो लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत आता है, तथा अन्य गलियां भी जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव के पास से बंबा कूल गुजरती है। यदि कट पंप (हेवी ड्यूटी पंप सेट) की व्यवस्था कर दी जाए तो गांव का पानी आसानी से बंबा कूल में निकाला जा सकता है, जिससे जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान संभव है। ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से मांग की है कि गांव में तत्काल कट पंप की व्यवस्था कराई जाए, स्थलीय सर्वे कराकर समस्या का समाधान कराया जाए, ग्राम प्रधान की कार्यशैली एवं शिकायतकर्ताओं को कथित रूप से धमकाने के मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, PWD सड़क एवं जलभराव वाली गलियों का निर्माण कराया जाए तथा शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस ज्ञापन पर नवेंद्र कुमार, चंद्रशेखर पाल, धर्मेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने हस्ताक्षर कर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

5 वर्षों से जलभराव की मार झेल रहा वीरपुर, ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से लगाई गुहार इटावा। विकासखंड महेवा...

Read more

शामली मामला: आयुष मलिक का नया लुक आया सामने, पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

  शामली मामला: आयुष मलिक का नया लुक आया सामने, पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार आयुष मलिक...

Read more

गोविंदपुरी में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या

गोविंदपुरी में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में डबल मर्डर की...

Read more

इंद्रापुर में गेहूं के अवशेष में लगाई गई आग बनी आफत, तेज हवा से खेतों और बागों में फैली लपटें

महेवा (इटावा)। थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम इंद्रापुर में बुधवार दोपहर गेहूं की कटाई के बाद खेत में बचे अवशेषों...

Read more

डॉ. सोनू माथुर, डॉ. अमित एवं चक्की विशाल माथुर ने किया जय पांडरी वाले बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

  निवाड़ी कलां (इटावा)। विकास खंड महेवा के निवाड़ी कलां कस्बे में आयोजित जय पांडरी वाले बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का...

Read more

गाजीपुर में लव मैरिज के बाद युवती से मारपीट का आरोप, दहेज मांगने और धमकी देने की शिकायत

गाजीपुर में लव मैरिज के बाद युवती से मारपीट का आरोप, दहेज मांगने और धमकी देने की शिकायत गाजीपुर में...

Read more

🚨 पुरानी रंजिश में युवक पर हमला 🚨 📍 बकेवर (लवेदी थाना क्षेत्र)

🚨 पुरानी रंजिश में युवक पर हमला 🚨 📍 बकेवर (लवेदी थाना क्षेत्र) ग्राम सद्दलपुर में पुरानी रंजिश के चलते...

Read more

निवाड़ी कलां में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों और संदिग्ध पैथोलॉजी सेंटरों में मचा हड़कंप

इटावा। महेवा क्षेत्र के कस्बा निवाड़ी कलां में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से...

Read more

सड़क किनारे आठ फीेट गहरी खाई में गिरा बाइक सवार, मौके पर दर्दनाक मौत

इटावा। जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महेवा-अछल्दा मार्ग पर मुकुटपुर गांव...

Read more
Page 1 of 6 1 2 … 6
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News