गुजरात में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया जब एक ब्रिज बीच से टूट गया। हादसे के वक्त पुल पर कई गाड़ियां मौजूद थीं, जो सीधे नदी में जा गिरीं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने रेस्क्यू टीमें तैनात कर दी हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
इस घटना को लेकर कई लोग इसे भ्रष्टाचार का नतीजा बता रहे हैं और निर्माण कार्य में लापरवाही और कमीशनखोरी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वहीं कुछ लोग मानते हैं कि बड़े स्तर पर विकास कार्यों में कुछ न कुछ खामियां और भ्रष्टाचार होना आम बात है और देश को इसे सहना भी पड़ता है।
फिलहाल प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस हादसे ने एक बार फिर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।













