भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
अब गांव के खेतों से सीधे बाजार तक पहुंचेगी किसानों की फसल, और वो भी सही दाम पर ग्रामीण किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए जिला पंचायत बलरामपुर सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने ‘गौरलाटा कृषक उत्पादक कंपनी’ का विधिवत शुभारंभ ब्लाक कुसमी मे किये यह कंपनी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत कंपनी एक्ट में पंजीकृत की गई है।
इस पहल का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक से जोड़ना, उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना और बाजार तक सीधा पहुंच बनाना है। शुभारंभ के दौरान कुसमी क्षेत्र के कृषि उत्पादों और उनकी मार्केटिंग की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला बलरामपुर सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने कंपनी को सफल और लाभकारी बनाने के लिए अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ने पर जोर दिये। उन्होंने निदेशक मंडल को कृषि उत्पादों की वैल्यू चेन मजबूत करने और मार्केटिंग रणनीतियों पर कार्य करने का भी मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत कुसमी सीईओ, बिहान मिशन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, कंपनी के निदेशक मंडल एवं महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।














