उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। योजना के तहत गांव-गांव जाकर संदिग्ध टीबी रोगियों की पहचान, स्क्रीनिंग और इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।
🔸 सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं
🔸 पंचायती राज विभाग इस अभियान में अहम भूमिका निभाएगा
🔸 3525 ग्राम पंचायतें मई 2025 तक टीबी मुक्त होने की स्थिति में
🔸 वर्ष 2023 में 1372 और वर्ष 2024 में 7191 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित
🔸 57455 ग्राम पंचायतों को लक्ष्य बनाकर चल रहा है यह अभियान
🔸 शहरी क्षेत्रों में नगर विकास विभाग की मदद भी ली जाएगी
सरकार का उद्देश्य है कि हर जिले में टीबी के खिलाफ चल रहे प्रयासों को ग्राम स्तर तक पहुंचाया जाए और टीबी मुक्त ग्राम पंचायतें तैयार की जाएं।













