औरैया बाढ़ अपडेट: अस्ता गांव में बाढ़ का कहर, महिला कल्याण राज्यमंत्री ने लिया जायजा। 
औरैया। यमुन नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के चलते अस्ता गांव में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। इस आपदा की स्थिति का जायजा लेने के लिए महिला कल्याण राज्यमंत्री एवं जनपद प्रभारी प्रतिभा शुक्ला ने शनिवार को दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर भी उनके साथ मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री ने कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई तथा उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया गया।
मंत्री ने राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा एवं सुविधा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
प्रशासन द्वारा गांव में राहत एवं बचाव कार्यों को तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि न हो।














