भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,04 अगस्त 2025/ मानसून मेहरबान है! जिले में एक जून से अब तक औसतन 1004.4 मि.मी. बारिश दर्ज की जा चुकी है। कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 3 अगस्त को ही जिलेभर में औसतन 51.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।
तहसीलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो-
बलरामपुर में 17.2 मि.मी.
डौरा-कोचली में सबसे अधिक 137.0 मि.मी.
कुसमी में 66.0 मि.मी.
सामरी में 31.0 मि.मी.
चांदो में 21.4 मि.मी.
शंकरगढ़ में 40.4 मि.मी.
रामानुजगंज में 19.2 मि.मी.
रामचंद्रपुर में 127.0 मि.मी.
राजपुर में 13.0 मि.मी.
वाड्रफनगर में 30.4 मि.मी.
रघुनाथनगर में 17.6 मि.मी.
चलगली में 95.6 मि.मी. वर्षा हुई।
अब तक की कुल वर्षा में भी कुसमी तहसील ने मारी बाज़ी!
कुसमी सबसे ऊपर – 1675.3 मि.मी.
डौरा-कोचली – 1460.2 मि.मी.
बलरामपुर – 1214.8 मि.मी.
सामरी – 1056.4 मि.मी.
चांदो – 1054.9 मि.मी.
वाड्रफनगर – 969.4 मि.मी.
शंकरगढ़ – 945.4 मि.मी.
रामचंद्रपुर – 851.0 मि.मी.
रामानुजगंज – 821.9 मि.मी.
रघुनाथनगर – 707.8 मि.मी.
चलगली – 734.4 मि.मी.
राजपुर सबसे नीचे – 562.0 मि.मी.
मानसून के इस तेवर से किसान खुश, पर प्रशासन भी अलर्ट!
बारिश का सिलसिला यदि इसी तरह जारी रहा, तो जिले में खरीफ फसलों के लिए यह मौसम वरदान साबित हो सकता है। वहीं, कुछ इलाकों में भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिस पर निगरानी रखी जा रही है।














