लखना में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर। 
- इटावा। कस्बा लखना में आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यह यात्रा फूल बाग मैदान से प्रारंभ होकर नगर पंचायत लखना होते हुए शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग, कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और होठों पर देशभक्ति के नारे लिए लोगों ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा, “तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। आज की यह यात्रा देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि है और युवाओं को यह संदेश देती है कि हमें हमेशा एकजुट रहकर देश की सेवा करनी चाहिए।” उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश में एकता, भाईचारा और देशप्रेम की भावना को मजबूत करना है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, विधायक सिद्धार्थ शंकर, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्यक्ष हरनाथ कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश पोरवाल, जिला मंत्री ममता कुशवाहा, अंशुल दुबे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बंटू चौहान, अर्पित पोरवाल, मंडल उपाध्यक्ष जगवेंद्र चौहान, मंडल उपाध्यक्ष ध्रुव अवस्थी, बृजेंद्र सिंह चौहान, शिवेंद्र सिसोदिया, मंडल महामंत्री हरेंद्र चौहान, अशलेंद्र चौहान जी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोलू चौहान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोविंद तिवारी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अंबर चौहान, मंडल उपाध्यक्ष शिवम चौहान, अभिषेक शुक्ला, भूरे राजावत, सोनू चौहान समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देशभक्ति के इस आयोजन ने पूरे नगर में एकता और गर्व का माहौल बना दिया।













