महेवा मंडल में 12 अगस्त 2025 को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यह यात्रा उरेंग से प्रारंभ होकर निवाड़ी कलां होते हुए महेवा ब्लॉक शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई।

मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री शिव महेश दुबे एवं भरथना से पूर्व विधायक श्रीमती सावित्री कठेरिया मौजूद रहीं।
निवाड़ी कलां चौराहे पर भाजपा सोशल मीडिया संयोजक वैभव पंडित ने अपने साथियों संग मुख्य अतिथियों का पटका और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

यात्रा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने की।
इस अवसर पर एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदयवीर दोहरे, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की जिला संयोजक मीनाक्षी चौहान, अविनेंद्र दुबे, प्रमोद शाक्य सहित अनेक युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के साथ निकली यह यात्रा देशप्रेम और एकता का संदेश देती हुई ऐतिहासिक रूप से यादगार बनी।













