श्रीमद् भागवत कथा में छठवें दिवस रुक्मणी विवाह का वर्णन
भरथना : कस्बा के मोहल्ला जवाहर रोड ओम कृष्णा गार्डन में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भावगत कथा एवं रामकथा जिसमें वृंदावन धाम श्री महंत कृष्ण स्वामी जी महाराज के द्वारा हर रोज कथा का रसपान कराया जा रहा है रात्रि में माता रानी का विशाल जागरण का आयोजन किया गया रात्रि जागरण में सुंदर-सुंदर भव्य झांकियां की प्रस्तुति की गई |

आज मंगलवार छठवें दिवस भागवत पंडाल में रुक्मणी विवाह व वर्णन हुआ जिसमें श्रीकृष्ण का रूप धारण और रुक्मणी का रूप धारण किये दोनों बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया भागवत पंडाल में रुक्मणी विवाह देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे |














