अम्बेडकरनगर: जम्मू के कठुआ में CISF फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडेय शहीद
अम्बेडकरनगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई CISF फायरिंग की घटना में उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के रहने वाले असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडेय शहीद हो गए। अंकित कुमार पांडेय टांडा तहसील क्षेत्र के दौलतपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और ग्रामीणों में गहरा दुख है। अंकित कुमार पांडेय के शहीद होने की खबर के बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग उनके परिवार के साथ खड़े नजर आए।

जानकारी के अनुसार, शहीद असिस्टेंट कमांडेंट का पार्थिव शरीर कल उनके पैतृक गांव दौलतपुर पहुंचने की जानकारी है। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जाएगी। अंकित कुमार पांडेय की शहादत की खबर से अम्बेडकरनगर जिले में भी शोक का माहौल है। ग्रामीण और क्षेत्र के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।













