बुढ़वा मंगल पर्व पर श्री महावीर जी महाराज मोती मन्दिर लंगूर की मठिया पर तीन दिवसीय मंगल महोत्सव का आयोजन
भरथना: रविवार की देर शाम मंदिर परिसर में मंगल महोत्सव को लेकर समिति पदाधिकारियों की आवश्यक बैठके आहूत की गई।
बैठक पदाधिकारियों ने बताया कि 2 सितम्बर को प्रातः हवन पूजन के साथ सांय 3 बजे दंगल, रात्रि 8 बजे संगीतमयी आरती व भजन संध्या तथा 3 सितम्बर को फाइनल दंगल व रात्रि 9 बजे जबाबी कीर्तन, 4 सितम्बर को मेला समापन, पुरूस्कार वितरण आदि धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न होगें

बैठक में बतौर अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू, पूर्व चैयरमेन मनोज पोरवाल, पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी, संरक्षक राजेन्द्र चौधरी, विनोद वर्मा, भगवान दास शर्मा, बलखण्डी सेंगर आदि द्वारा महोत्सव को और भव्य बनाएं जाने को विचार व्यक्त किए गए | इस दौरान समिति अध्यक्ष डा0 राज नारायण यादव राजू, मंत्री मदन कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुशवाहा, विपिन यादव, महेंद्र पाल भूरे, रज्जन पोरवाल, सत्यप्रकाश यादव, वीरेन्द्र यादव, रानू यादव, प्रताप यादव आदि मौजूद रहे














