उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां काशी टोल प्लाजा पर सैकड़ों वकीलों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि टोल टैक्स दिए बिना जबरन निकलने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान टोल कर्मचारी के साथ कथित तौर पर अभद्रता की गई, जिसके बाद मामला और बढ़ गया।
घटना के दौरान टोल प्लाजा परिसर में जमकर तोड़फोड़ की गई। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हंगामा जारी रहा। इस घटना के वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
सवाल यह है कि कानून की जानकारी रखने वाले लोगों द्वारा कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं? फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।













