श्रीरामलीला महोत्सव के लिए भूमि पूजन का अनुष्ठान किया गया
भरथना: श्री रामलीला कमेटी (रजि0) भरथना के वाधान 127वें रामलीला महोत्सव के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को कस्बा के जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल मैदान में पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने कमेटी संरक्षक सत्यप्रकाश यादव, विनोद यादव आदि के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजन अर्चन कर भूमि पूजन किया।

कमेटी के अध्यक्ष रोहित यादव, महामंत्री विनोद गोस्वामी, कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी, उपाध्याय गणेश कौशल ने संयुक्त रूप से बताया कि 19 सितम्बर को भगवान शंकर की बारात नगर भ्रमण करेगी, 20 सितम्बर से मिडिल स्कूल मैदान परिसर में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया जायेगा। भूमि पूजन के दौरान दीपक यादव, अरविंद भदौरिया, उमेश तिवारी, अनुज यादव, सतपाल जादौन, रामऔतार गुप्ता, गिरीश शुक्ला, रानू यादव, विजय सविता, प्रताप यादव, सुनील बाजपेई, उमेश तिवारी, शिव शंकर, जनवेद, रजत कठेरिया आदि की मौजूदगी रही।














